सोमवार को सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन पूरे दिन रहेगा बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड में सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में रोपवे का संचालन 12 दिसंबर सोमवार को दिन भर बंद रहेगा। रोपवे के मरम्मत कार्य और मासिक चेकिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने यह जानकारी दी। रोपवे का संचालन बंद रहने से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रोपवे का संचालन बंद रहने के संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मंगलवार 13 दिसंबर सुबह 8 बजे से रोपवे का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   18 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440