खतरनाक साबित हो सकती है सुबह और शाम की ठंड

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते के दौरान ठंड और फ्लू का खतरा ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की अपील की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में अंतर 18 डिग्री से भी ज्यादा है। शुक्रवार को भी तापमान में 18.8 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया। ऐसी स्थिति में ठंड लगने और फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव करने को कहा है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम बना हुआ है। अगले एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस समय सुबह और शाम की ठंड खतरनाक साबित हो सकती है। 
मौसम केंद्र प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फवारी का अनुमान जताया है। विभागीय बुलेटिन के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फवारी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440