सुबह जागने के तुरंत बाद अगड़ाई लेने से एक नहीं बल्कि अनेको फायदे होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ज्यादातर लोगों का सुबह नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर पर से उठने का मन नहीं होता है। यहां पर ऐसे लोगों के लिए जागने के बाद कुछ देर बिस्तर पर पड़े रहने की सबसे अच्छी वजह है। जी हां क्योंकि सुबह के समय नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर छोडऩा कोई आलसीपना नहीं बल्कि यह तो अच्छी बात है।

वैसे आपने अपने आसपास कभी न कभी जरूर देखा होगा कि केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी स्ट्रेचिंग करते हैं। क्योंकि यह एक प्राकृतिक क्रिया है जो बहुत जरूरी है। बता दें कि एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह जागने के तुरंत बाद स्ट्रेचिंग करने के एक नहीं बल्कि अनेको फायदे हैं,जो आज हम आपको बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

नींद खुल जाए
सुबह आंखे खुलने के बाद भी बहुत बार ऐसा होता है जब आंखों में नींद भरी रहती है और सीधे उठने का बिल्कुल मन नहीं होता है। जागने के बाद अंगढाई लेना या फिर स्ट्रेच करना दिमाग को ये सिग्नल देता है कि अब बिस्तर छोडऩे का समय हो गया है।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में ‘स्प्रिंग कार्निवल 4.0’ ने बिखेरा रंग-बिरंगा उत्साह, बच्चों व अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद

एनर्जी मिलती है
जब सुबह उठकर अपने आप को स्ट्रेच करते हैं तब आपके मसल्स और जॉइंट्स की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके साथ ही आपकी बॉडी में ऊर्जा का संचार भी होता है।

सर्कुलेशन बेहतर
सोते समय हम अक्सर एक ही पोजिशन में लेटे रहते हैं इसी वजह से सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

ऐसे करें स्ट्रेच
सुबह सोकर उठने के बाद स्ट्रेच करें तो इस पोजिशन में कम से कम 30 सेकंड्स तक रहे। यह आपकी मसल्स से तनाव को दूर करता है। इसके बाद आप गहरी सांस लें और एक बार फिर से स्ट्रेच करें।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440