मां बेटी पर लगाया घर में घुसकर गाली गलौच व धमकाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने मां बेटी पर आरोप लगाते हुए बताया कि पति का ईलाज कराने के लिए कुछ पैसे उधार क्या लिये वह उसे इतने भारी पड़ गये कि उधार देने वाली मां-बेटी घर में घुसकर गाली गलौज व धमकाने लगी। उक्त महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी लक्ष्मी देवी दुग्वाल ने कहा है कि उसने पूर्व में गीता रजवार से अपने पति के ईलाज के लिए कुछ पैसे उधार लिए थे। आरोप है कि बीते दिवस गीता अपनी पुत्री वर्शीका के साथ घर में आ धमके और पैसे वापस मांगने लगे। असमर्थता जताने पर दोनों गाली गलौज पर उतारू हो गए और घर में कब्जे का प्रयास किया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440