समाचार सच, हल्द्वानी। मा. न्यायालय के सम्मन व वारंटों की अवहेलना करना एक अभियुक्त को भारी पड़ गया। न्यायालय ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया।
ज्ञात हो कि चैक बाउंस के मामले में थाना तल्लीताल में संबंधित फौजदारी का मुकदमा अभियुक्त सुहेल सिद्दीकी, पुत्र मोहम्मद एहसान, निवासी-नीलोफर एंपोरियम तल्लीताल, जनपद नैनीताल में दर्ज था जिसे लेकर माननीय सक्षम न्यायालय द्वारा जारी सम्मन एवं जमानती वारंटो की तामीली के पश्चात भी विगत लंबे समय से मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा था तथा स्थानीय पुलिस द्वारा जिसकी तलाश जारी थी।
मा. न्यायालय श्रीमान जुडिशियल मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश छठॅ वारंट के अनुपालन में अभियुक्त उपरोक्त को आज थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय श्रीमान जुडिशियल मजिस्ट्रेट नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोर्ट की अवहेलना पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 14 दिन की रिमांड पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्रीमती आशा बिष्ट, आरक्षी ना.पु. अमित कुमार चीता मोबाइल शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













