गहरी खाई में गिरी मोटर साईकिल, युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कालसी से करीब 06 किमी आगे धोइरा बैण्ड पर एक मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसके परिणाम स्वरूप मोटर साईकिल सवार युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कालसी-चकराता मार्ग पर कालसी से करीब 06 किमी आगे धोइरा बैण्ड पर एक मोटर साईकिल नंबर-पीबी 0007 यामाहा एफजैड अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसमें मोटर साईकिल सवार विक्की पुत्र मठौरदास निवासी ग्राम मिण्डाल तहसील, थाना चकराता जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष की गहरी खाई में गिरनें के कारण गंभीर चोटों से मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक विक्की के शव को थाना कालसी पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मसक्कत से खाई से निकालकर विकास नगर मोरचरी भेजा गया। थाना कालसी पुलिस के अनुसार मृतक युवक अपने गाँव मिण्डाल से विकास नगर आ रहा था। मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही विकासनगर मोर्चरी में करायी गई है। थाना कालसी पुलिस के द्वारा घटना के कारण की जाँच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: दोषी संतोष राय की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440