मोटर मैकेनिक के बेटे ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश डेस्क। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय के छात्र आर्यन ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आर्यन के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके साथ ही गौरव ने 17वीं, हिमांशु गुप्ता ने 23वीं और अन्वेषिका ने 25वीं रैंक प्राप्त कर मेरिट सूची में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं हाईस्कूल परीक्षा में भी विद्यालय का दबदबा कायम रहा। सक्षम (13वीं), अक्षिता गैरोला (16वीं), अर्णव बसलियाल (17वीं), निखिल रतूड़ी (20वीं), अभिषेक राणा (21वीं), शिवानी सेमवाल (24वीं) और सांची चोपड़ा (25वीं) ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

आर्यन की सफलता की कहानी विशेष रूप से प्रेरणादायक है। उनके पिता मनोज एक मोटर मैकेनिक हैं, जबकि माता विनीता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आर्यन ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता गर्व से अभिभूत हैं और मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में अलंकरण एवं स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्राओं-छात्रों ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ

विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में रुद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जिससे पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440