मोटरसाईकिल व साईकिल भिड़ी, बुजुर्ग की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बसन्त विहार सेठी मार्केट के पास मोटरसाईकिल व साईकिल की आपस में टक्कर लगाने के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। थाना पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन ने थाने पर वाहन चालक के विरूद्ध तहरीर दिए जाने पर थाना बसंत बिहार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसन्त विहार थाना पुलिस को सिटी कन्ट्रोल से सूचना मिली कि बसन्त विहार सेठी मार्केट के पास मोटरसाईकिल व एक साईकिल की आपस में टक्कर हो गई हैं, जिसके कारण दोनों चालक मौके पर गंभीर रूप से घायल है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गम्भीर रुप से घायल वाहन सवार दोनो व्यक्तियों को 108 के माध्यम से उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर चिकित्सक द्वारा साईकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति रमेश चंद यादव पुत्र स्व माधव राम निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़ मेहुवाला बसंत बिहार को मृत घोषित कर दिया व मोटर साईकिल चालक अक्षित सिंगल पुत्र संजय सिंघल निवासी 39 पंडितवारी बसंत विहार को मामूली चोट आई थी। मृतक के परिजन राहुल यादव ने थाने पर वाहन चालक के विरूद्ध तहरीर दिए जाने पर थाना बसंत बिहार मे मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440