अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों के आंदोलन ने धारण किया उग्र रूप, आमरण अनशन शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। आमरण अनशन पर बैठे एक कर्मचारी रामनिवास को देर रात तबीयत बिगड़ने पर दून अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं एक आंदोलनकारी शुभम अरोडा ने भी जल त्याग दिया है।
दस जून को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का मुद्दा आए, इसलिए वह उग्र आंदोलन पर मजबूर है। उधर शुक्रवार से उन्होंने सभी कर्मचारियों के भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेता संजय कोरंगा और अभिषेक कैंतुरा ने बताया कि कोई कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा है अधिकारी स्पष्ट बात बताने को तैयार नहीं है वह उग्र आंदोलन करने पर मजबूर है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वह आंदोलन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440