सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने सिंचाई, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में गोला नदी पर स्थित गोला पुल को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे, इसके लिए सभी एहतियाती कार्य समय से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए तत्काल डीपीआर शासन को भेजने तथा उसकी प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पन चक्कीदृकटघरिया नहर कवरिंग कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करते हुए 15 मार्च तक समाप्त करने को कहा।

यह भी पढ़ें -   प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “बेस्ट मीडिया एजुकेटर ऑफ डिजिटल जर्नलिज़्म” सम्मान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने बच्ची नगर नहर कवरिंग के प्रस्ताव को शीघ्र शासन को भेजने और एस्टिमेट की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

विद्युत विभाग की समीक्षा में सांसद ने कार्यप्रणाली पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियंता अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर सतत निगरानी रखें और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अधिक बिजली बिल की शिकायतों पर नियमानुसार सब-मीटर लगाकर जांच सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और झूलते तारों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार एवं संदीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर आर्या सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440