सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट का 95 वर्ष की आयु में निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट (95) का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान आज निधन हो गया।
निधन का समाचार मिलते ही सांसद अजय भट्ट ने अपने सभी नियत कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया और हरिद्वार से वापस हल्द्वानी पहुँचे।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

स्व. राम दत्त भट्ट का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु बच्ची नगर, लामाचौड़ स्थित उनके आवास पर रखा गया है। रविवार सुबह 9:30 बजे पार्थिव शरीर को रानीबाग के चित्रशिला घाट ले जाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति दें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440