हल्द्वानी के शुद्धिकरण प्रकरण में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केस को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, सांसद हंडोरे ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। अब राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
सांसद चंद्रकांत हंडोरे शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे और विधायक सुमित हृदयेश व कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है और इसे लेकर आगे रणनीति बनाई जाएगी।
हंडोरे ने साफ कहा कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस के सांसद इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके खिलाफ इस तरह मुकदमा दर्ज किया जाना बेहद गंभीर मामला है। सांसद हंडोरे ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।
“मित्र पुलिस” पर भी उठाए सवाल
सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं द्वारा शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई जा रही है, लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस इस कार्रवाई का विरोध कर रही है।
शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस का पलटवार
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर पहले से ही राजनीतिक विवाद बना हुआ है। कांग्रेस लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर पार्टी नेताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सांसद हंडोरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पार्टी के सांसद एकजुट होकर राष्ट्रपति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर आगे की रणनीति तय करेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



