समाचार सच, हल्द्वानी। एमएस सेवा संस्थान तथा गुरूदेव फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चों को श्रीमद् भागवत व हनुमान चालीसा के साथ – साथ बच्चों को पेन, पेंसिलें भी भेंट की गयी।

एमएस सेवा संस्थान की संचालिका मीरा श्रोत्रिया व गुरूदेव फाउंडेशन की संचालिका ने हल्द्वानी व भवाली के महरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में जाकर वहां पढ़ रहे बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें श्रीमद् भागवत गीता प्रदान की व बच्चों को बताया कि उक्त ग्रंथ हमारा सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है शिक्षिकों को इस ग्रंथ की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने अपनी भारतीय संस्कृति तथा नारी सम्मान के बारे में सबको जानकारी दी, जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई। संचालिकाओं द्वारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, चित्रकला वाद विवाद का आयोजन किया गया तथा पुरूस्कार में गीता और हनुमान चालीसा भेंट की गई वही भवाली के महरा गांव स्थित उमंग स्कूल में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई जिसमे 3 साल के बच्चों ने अपनी भारतीय संस्कृति को कविता और धार्मिक संस्कृति श्लोकों को गाकर सुनाया। संस्था ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया और अध्यापिकाओं को एम एस सेवा संस्थान की ओर से गीता भेंट की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री प्रगति जैन और मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्या ने भी बच्चों को गीता का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचर्या मालती कन्याल तथा सह अध्यापिका हेमा, ममता, मीनाक्षी द्वारा मीरा श्रोत्रिया का आभार व्यक्त किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















