नगर निगम के घोटालों की हो जांच : सुमित

खबर शेयर करें

कांग्रेस ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना


समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस ने नगर निगम पर दुकानों के आवंटन के साथ ही कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। इसे लेकर कांग्रेसी पार्षदों व नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कहा कि जब तक भ्रष्टाचारों की जांच नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को कांग्रेसी नेता व पार्षद सोशल डस्टेंसिंग के बीच तिकोनिया के बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाये और नारेबाजी के साथ ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने के प्रथम दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। 155 दुकानों के नामान्तरण में स्टाम्प ड्यूटी का घोटाला हो या कोरोना आपदा के समय सेनिटाइजर घोटाला वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गोले का घोटाला हो। नगर निगम ने छोटे-बड़े हर प्रकार के घोटाले किए गए हैं और इन्हीं घोटालों की जांच व दोषियों को सजा हेतु धरना शुरू किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन गैर भाजपाई पार्षदों को साथ लेकर भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को लेकर कार्य करेगा। नगर निगम पार्षद नरेन्द्रजीत सिंह रोडू ने कहा कि भ्रष्टाचार इस कद्र हावी हो गया है कि गैर भाजपाई पार्षदों की कोई सुनवाई होती है और न ही उनके प्रस्तावों पर कोई सकारात्मक पहल होती है। निगम द्वारा टेंडर प्रतिक्रिया में खेल खेला जाता है। धरना प्रदर्शन स्थल पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड्वाल, पार्षद राजेन्द्र जीना, रोहित कुमार, धरमवीर डेविड, मोहम्मद गुफरान, तौफीक अहमद, हृदयेश कुमार, जीवन कार्की, शंकर कोहली, कमल मेहरा, राजेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी, शकील सलमानी, संध्या डालाकोटी, गुरूप्रीत प्रिंस, राजेन्द्र गौनिया, त्रिलोक सिंह कठायत, कौशलेन्द्र भट्ट, लाल सिंह पंवार, जीवन बिष्ट, इशरत अली, रवि बिष्ट, अबु तसलीम, उमेश बिनवाल, रविन्द्र रावत, हर्षित जोशी, किरन डालाकोटी, कमला सनवाल, आशीष कुड़ाई व देवाशीष पंत आदि लोगों ने धरना स्थल पर पहुंच अपना समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440