समाचार सच, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले किए हैं। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार नैनीताल जिले में डॉ. रश्मि पंत को नई सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल जिले में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ जिले में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी जिले में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग जिले में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी जिले में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी जिले में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तैनातियों से संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार और शासन प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता है कि राज्य के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



