नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन शहर नैनीताल में इस बार व्यापार मंडल के चुनावों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचते ही चुनावी हलचल पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने साफ कर दिया है कि मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद ही कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

दरअसल, जिला कार्यकारिणी ने चुनाव को लेकर प्रदेश इकाई से दिशा-निर्देश मांगे थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। संगठन का मानना है कि इस समय नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है और व्यापारियों के लिए यही सबसे अहम वक्त होता है। ऐसे में चुनाव करवाने से व्यापार पर असर पड़ सकता है।

नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का गठन ही व्यापारियों के हितों के लिए होता है, इसलिए “पहले व्यापार, फिर चुनाव” की नीति अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि संगठन का कार्यकाल 3 साल का होता है और प्रदेश भर में इसकी 383 नगर इकाइयां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -   लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए शव, मुख्य पुजारी फरार

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि यह संगठन प्रदेश का एकमात्र ऐसा व्यापारी संगठन है, जहां पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराए जाते हैं। नगर इकाइयों से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतिनिधि खुद व्यापारी ही चुनते हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440