क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी को सार्थक करने के लिए नैनीताल पुलिस ने भी बढ़ाया कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल पुलिस ने कदम बढ़ा दिए है। इसी के चलते एसपी सिटी हरबंस सिंह ने क्लीन सिटी ग्रीन सिटी को बढ़ावा देने के लिए हल्द्वानी मीटिंग हॉल में नैनीताल पुलिस के अधिकारी व कर्मियों के लिए जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नीक्स, वाहनों में मिनी डस्टबिन का उपयोगिता, ट्रैफिक सिग्नल में ध्वनि तथा वायु प्रदूषण चिन्हों का उपयोग तथा एडिबल कटलरी का इस्तेमाल, वीडियो के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अहम तकनीकों को भी पुलिस कर्मियों से रूबरू किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को स्वच्छ वातावरण तथा स्वास्थ्य जीवन अपनाने के भी टिप्स दिए गए। सेमिनार में डा. रुपेश सक्सेना, यूनिट हेड सेंट्रल हॉस्पिटल एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440