नैनीताल पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर व परिजनों की ढाई करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर व परिजनों की ढाई करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। आपकों बता दें कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वाले तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर व उनके सदस्यों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण हेतु तत्काल कार्रवाई करने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

आज पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में विवेचक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में पंजीकृत मुकदमा गैंगस्टर एक्ट बनाम सलीम आदि विवेचना गैंग लीडर सलीम अहमद पुत्र हफीज अहमद नि0 वार्ड न0- 08 छोटी मस्जिद हाता थाना कोतवाली किच्छा जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा अवैध स्मैक की बिक्री व तस्करी कर अवैध रुप से धनोपार्जन कर अपने व अपने परिजनों क्रमशः भाई-नईम पुत्र हफीज निवासी उपरोक्त, बहनोई हिफजान उर्फ हिबजान पुत्र रियासत, मामी रुकसाना बी पत्नी महबूब उर्फ नन्हे निवासी उपरोक्त के नाम पर अचल सम्पत्तियों का ब्यौरा सम्बन्धित विभागों से प्राप्त किया गया। जिसमें एक दुकान, एक मकान दोमंजिला, एक पक्का मकान दोमंजिला, 2 अदद मोटरसाईकिल (स्पेलेण्डर), 1 कार महिन्द्रा बुलैरो, 1 अदद स्कूटी व खेतीहर भूमि कीमती करीब 2 करोड 50 लाख की अचल सम्पत्तियों के सम्बन्ध में गैंगस्टर एक्ट में जब्तीकरण की रिपोर्ट द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जिला मजिस्ट्रेट जनपद ऊधमसिंहनगर को प्रेषित की गयी। आपको बता दे कि गैंग लीडर सलीम कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट में भी स्मैक की तस्करी के चलते जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Nainital police took action to confiscate property worth two and a half crores of gangster act gang leader and family members

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440