नैनीतालः खुटानी में खौफनाक मंजर, बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, सुरक्षित में जुटा वन विभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना खुटानी के पास सामने आई, जहां एक तेंदुआ अचानक चलती बाइक से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार देर शाम एक गुलदार ने बाइक पर झपट्टा मारा, जिससे टक्कर हो गई। हादसे के बाद तेंदुए का पैर बाइक की चेन में फंस गया। बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकला, जबकि तेंदुआ बाइक के नीचे फंसा रह गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। हालांकि, तेंदुए के फंसे होने के कारण कोई भी बाइक हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं गर्मी में माइग्रेन बढ़ने के कारण और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों के बारे में

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया। विभाग ने लोगों से मौके से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440