नैनीताल: घास लेने गई महिला को उठा ले गया गुलदार, 2 किमी दूर जंगल में मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर गुलदार का आतंक सामने आया है। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

जानकारी के मुताबिक, ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय (47) रोज की तरह दोपहर में जंगल घास लेने गई थीं। लेकिन इस बार वो वापस नहीं लौटीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक खूंखार गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए गहरे जंगल में ले गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण बिना समय गंवाए जंगल की ओर दौड़े। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर बरामद हुआ। यह दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। डॉ. हरीश बिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग अब शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं और गश्त बढ़ाई जाए, ताकि आगे किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक घटना का सामना न करना पड़े।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440