राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह संपन्न: UOU में किताबों के महत्व पर गूंजे विचार, कई प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विद्याशाखा द्वारा 14 से 20 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पुस्तकालय मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें न केवल ज्ञान का विस्तार करती हैं बल्कि व्यक्तित्व तथा सर्वांगीण विकास में भी पुस्तकालयों की प्रमुख भूमिका होती है। भविष्य में पुस्तकालयों की बढ़ती उपयोगिता पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, इग्नू नई दिल्ली के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विशेषज्ञ प्रो. जयदीप शर्मा ने मानव जीवन और समाज में पुस्तकालयों के महत्व पर सारगर्भित विचार रखे।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

समापन अवसर पर प्रो. पी.डी. पंत ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पुस्तकालयों, पुस्तकालयाध्यक्षों और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करना है। वहीं, विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद भट्ट ने डॉ. एस.आर. रंगनाथन और अय्यंकी वेंकट रामनेया के जीवन एवं कार्य पर प्रकाश डालते हुए पुस्तकालय विज्ञान के विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

कार्यक्रम संयोजक सुश्री प्रीति शर्मा ने सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। साथ ही, 18 नवंबर को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शिक्षार्थियों ने पंतनगर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया, जिसमें छात्रों ने पुस्तकालय संचालन और तकनीकों को नज़दीक से समझा।

समापन समारोह में प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. जीतेंद्र पांडेय, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. गगन सिंह, डॉ. राकेश पंत, डॉ. धीरज पंत, मनोज कुमार पांडेय, डॉ. ऋतभरा नैनवाल, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. दिग्विजय पथनी सहित कई शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440