पवन गुप्ता को नगर मंत्री का प्रभार

समाचार सच, हल्द्वानी। कसौधन वैश्य समाज की एक प्रदेश स्तरीय बैठक साईं भवन परिसर नियर अग्रसेन चौक में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता कसौधन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कुमायूं आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों को पदों से नवाजा गया। पवन गुप्ता को नगर मंत्री व कुमाऊं मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से अल्मोड़ा, किच्छा, सितारगंज, लालकुआं, रूद्रपुर आदि अन्य शहरों से पदाधिकारियों की भागीदारी रही।
वहां कसौधन समाज के मोहन लाल गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, पवन गुप्ता, विशाल गुप्ता, गोल्डी, वीरू गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, मिंटू गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, राम कुमार गुप्ता व कसौधन समाज के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












