नवरात्रि 2022: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं अलग-अलग चीजों का भोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं अलग-अलग चीजों का भोग –

मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री माता की जाती है। शास्त्रों के अनुसार मां शैलपुत्री को सफेद रंग अतिप्रिय है। ऐसे में आरोग्य का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन पर मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ माना गया है।

मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। इस दिन लंबी आयु का आशीर्वाद पाने के लिए देवी मां को शहद और पंचामृत का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां
चंद्रघंटा को दूध से बनी खीर अथवा मिठाई का भोग लगाने से जीवन में धन-वैभव तथा ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है।

मां कूष्मांडा
नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन माता रानी को मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि और मनोबल में वृद्धि होती है।

मां स्कंदमाता
पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन माता को केले का भोग लगाना चाहिए।

मां कात्यायनी
नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन भोग के रूप में मां को लौकी का हलवा और शहद अर्पित करें।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मां कालरात्रि
माता कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कालरात्रि मां को गुड़ या इससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए।

मां महागौरी
नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी मां की पूजा को समर्पित है। नवरात्रि के आठवें दिन भोग के रूप में देवी मां को नारियल चढ़ाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री को पूजा जाता है। ऐसे में मां को परसन्न करने के लिए भोग में हलवा-पूड़ी, चने और खीर का भोग लगाएं। साथ ही छोटी कन्याओं को भी भोजन कराएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440