एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम ने हल्द्वानी में निकाली पैड यात्रा, किशोरियों व महिलाओं को जागरूक कर बांटे निःशुल्क सैनेटरी पैड

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एन. सी. डब्ल्यू. डीसी की टीम ने हल्द्वानी महानगर की गरीब व निर्धन बस्तियों में पैड यात्रा निकाली। इस दौरान टीम ने किशोरियों व महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण किया। उक्त यात्रा एन सीडब्ल्यू डीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्गज नेता अंतरराष्ट्रीय पैडमैन प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र देव जी की नेतृत्व में निकाली गयी (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इस मौके पर एन. सी. डब्ल्यू. डीसी की नेशनल ज्वाइंट सेक्रेट्री श्रीमती चंपा त्रिपाठी ने महिलाओं व किशोरियों को बताया कि मासिक धर्म या माहवारी बड़े होने का एक हिस्सा है। प्रत्येक महिला के लिए मासिक धर्म आना सामान्य बात है। मासिक धर्म कोई महिलाओं से ही जुड़ा हुआ मसला नहीं है बल्कि यह एक सर्वव्यापी मसला है। पुरुषों को भी इस बारे में जानने की जरूरत है। माहवारी के दौरान महिला को कमजोरी, थकान, पेट में दर्द, अवसाद, चक्कर आदि की भी शिकायत हो सकती है। ऐसे में घर के पुरुष सदस्यों की यह जिम्मेदारी होती है कि वह इस दौरान महिला की देखभाल करें व उसे मानसिक सहयोग प्रदान करें। मासिक धर्म के दौरान किसी भी प्रकार के गंदे कपड़े का उपयोग नहीं करना चाहिए। हमेशा नया सेनेटरी पैड या साफ सूती कपड़ा का उपयोग किया जाना ही सही होता है। स्वच्छता के अभाव में कई प्रकार के संक्रमण हो सकते हैं। शरीर से दुर्गंध आ सकती है तथा महिला को आरामदायक भी अनुभव नहीं होता। लापरवाही से प्रजनन मार्ग में कई प्रकार की बीमारियां भी हो सकती हैं। माहवारी की अवधि में पौष्टिक आहार लेना चाहिए व ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए। सैनेटरी पैड अथवा कपड़ा को बीच-बीच में बदलते रहना चाहिए। कोशिश करें कि बहुत तंग कपड़े न पहने। सैनेटरी पैड को इधर उधर भी नहीं फेंकना चाहिए उसका सही जगह निपटान जरूरी है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

श्रीमती चंपा त्रिपाठी ने बताया कि देश में आज भी बड़ी संख्या में लज्जा के कारण महिलाएं व किशोरियां इसके संबंध में चर्चा करने बताने में संकोच करती हैं। मासिक धर्म के संबंध में जानकारियों का आदान प्रदान व इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही एनसीडब्ल्यू डीसी पैड यात्रा के माध्यम से किशोरियों व महिलाओं को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा महानगर के दो क्षेत्र हीरानगर व शिवाजी कॉलोनी में पैड यात्रा माध्यम से लगभग 85 पैड वितरित किए।
जागरूक करने वाली टीम में मुख्य रूप से चंपा त्रिपाठी के साथ भवानी बिष्ट, मंजू साह, तरनजीत कौर, निर्मला पांडे, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा चंपा चिलवाल व नीता आर्या सहित आदि संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440