दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के पहले दिन करीब 300 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा कालाढूंगी रोड स्थित गुसाईं नगर, पशु चिकित्सालय के सामने दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन करीब 300 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर के सहयोगी के रूप में रचनाकार का प्रमुख सहयोग रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड हीरानगर के निवर्तमान पार्षद मधुकर श्रोतिय, संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया किया गया। जिसमें दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. हेमेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने निशुल्क परामर्श एवं दवा वितरण कर किया। साथ ही चिकित्सकों की टीम ने लगभग 245 लोगों को विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे नाक, कान, गला, त्वचा, बालों, शुगर, बीपी सहित अनेकों बीमारियों को देख कर दवा दी गई। इसके साथ ही डेंटिस्ट दीप्ति जोशी ने भी शिविर में लगभग 65 मरीजों को दंत परामर्श दिया और दवा का वितरण भी किया।

कैंप में हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा विजय मनराल सहित संस्था से जाकिर हुसैन, पूजा पंत, हेमा जोशी, दीक्षा पंत पांडे, भावना जोशी, मीना शाही, मंजू सनवाल, रंजना जोशी, गीता बेलवाल, तनुजा टकवाल, शीला राणा, शीला भट्ट, भावना पांडे, बबिता टकवाल,तारा बिष्ट, सुनीता उपाध्याय, मोनिका कोठरी, कमला जोशी, रमा जोशी, जयप्रकाश शाह, संतोष गौड़, भवानी शंकर सूठा, आनंद आर्य, कपिल पंत, रेनू सिंह, केशव, भूमिका आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: क्या जीते-जी कर सकते हैं अपना श्राद्ध? जानिए क्या कहती हैं हिंदू धर्म की मान्यताएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440