क्षय रोग के संबंध में जनता को जागरूक किये जाने की आवश्यकता : पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बीमारी के संबंध में जनता को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह दिन टीबी से स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 संकट के बीच ‘वर्ल्ड टीबी डे’ इस बीमारी से प्रभावित लोगों पर ध्यान केंद्रित करने और टीबी पीड़ित और इससे होने वाली मौतों को समाप्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आह्वान करने का अवसर है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि अन्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का संकल्प लें ताकि इसे जड़ से खत्म किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440