न्यूरो मरीजों को अब हल्द्वानी में मिलेगा सुपर स्पेशल इलाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। न्यूरो सर्जरी से सम्बधित मरीजों को अब दिल्ली या अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ0 अजय बजाज ने सांई अस्पताल में अपनी सेवायें देनी आरम्भ कर दी हैं।
ज्ञात हो कि डॉ0 अजय बजाज हल्द्वानी के एसटीएच में न्यूरोसर्जरी के अस्टिेन्ट प्रोफेसर रहे है। वहीं बृजलाल अस्पताल में एक न्यूरोसर्जन के रूप में अपनी सेवायें दे चुके हैं। इससे पूर्व वे हिमाचल प्रदेश में भी अस्टिेन्ट प्रोफेसर न्यूरोसर्जरी विभाग में रहे चुके हैं। डा0 अजय बजाज वोकहार्ट अस्पताल मुम्बई फोर्टिस अस्पताल में भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। वे इसके अलावा वे रूद्रपुर मेडी सिटी में भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। इधर डॉ0 अजय बजाज के नाम पांच हजार से अधिक आप्ररेशन करने का रिकार्ड भी है। उनको न्यूरो सर्जरी में 18 साल से अधिक अनुभव है।

यह भी पढ़ें -   आठवां व अंतिम बड़ा मंगल का ना चूकने दें अवसर, शाम में जरूर करें ये उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440