हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, चंद मिनटों में जलकर राख हुईं दो बसें और जनरेटर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के हीरानगर क्षेत्र स्थित KVM स्कूल परिसर में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्कूल परिसर में खड़ी दो बसें और एक जनरेटर उसकी चपेट में आ गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत स्कूल भवन के समीप स्थित हिस्से से हुई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक स्कूल परिसर में खड़ी दोनों बसें और जनरेटर पूरी तरह जल चुके थे। राहत की बात यह रही कि आग स्कूल के मुख्य कमरों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का दल भी मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने हालात का जायजा लेते हुए राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीढ़ियों के पास रखे जनरेटर और वहां खड़ी बसें आग की चपेट में आई थीं। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का आकलन कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में हुए भीषण कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तराखंड सरकार भी फायर सेफ्टी को लेकर सतर्क है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के अस्पतालों, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, मॉल और अन्य सार्वजनिक भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अग्नि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440