नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियर, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। मैदानी इलाकों में वसंत का असर दिखने लगा है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किया गयाकृदेहरादून में 10.3 डिग्री, पंतनगर में 9.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में 5.5 डिग्री और टिहरी में 5.8 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   शैक्षिक सत्र 2026-27 का हुआ मंगलारंभ, हवन पूजन से प्रज्वलित हुई ज्ञान की ज्योति

18 फरवरी से बदलेगा मौसम इंडिया मेट्रोलॉजीकल डिपार्टमेंट के अनुसार 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 18 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। 19 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात संभव है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी

20 से 22 फरवरी तक राहत, 23 से फिर बदलेगा मौसम आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 20, 21 और 22 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि 23 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में फिर से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

बारिश और हिमपात के कारण पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440