नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का सम्भाग कार्यालय में हुआ स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष के आगमन पर नगर मण्डल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्मन समारोह रखा गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा सम्बोधन में सर्वप्रथम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिलाध्यक्ष के दायित्व की जिम्मेदारी के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठजनांे के साथ मिलकर एक माला के रूप में कार्य करुंगा। उन्हांेने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमे सामान्य कार्यकर्ता भी उच्च पद पर आसीन हो सकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण में स्वयं हॅू मैं एक सामान्य परिवार से आता हूँ और मेरी पृष्ठभूमि इतनी है कि विगत वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ मुझे संगठन द्वारा जो भी कार्य दिया गया मैंने उस कार्य को अपनी निष्ठा एवं पार्टी के प्रति समर्पण भाव से पूर्ण करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रताप बिष्ट पूर्व में संगठन में विभिन्न दायित्वों पर रहे है। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी दायित्व स्थिर नही है सामान्य से कार्यकर्ता अपने कार्यशैली के आधार पर संगठन में उच्च पद पर भी पहुंच सकता है।स्वागत समारोह में पूर्व प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत व हेमन्त द्विवेदी, अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशाक रावत, विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दर्मवाल, पूर्व राज्य मन्त्री प्रकाश हरबोला, श्रीमती रेनु अधिकारी मजहर नवीन नवाब, जिला महामन्त्री कमल नयन जोशी व प्रदीप जनौटी, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय दुम्का, विनीत पाण्डे भरत नेगी, तरूण बंसल, संजीव कुवर, डॉ अनिल डब्बू नगर महामन्त्री प्रताप रैक्वाल व मधुकर श्रोत्रिय, मनीष पाल, जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440