युवा बेरोजगारों के लिए काम की खबरः उत्तराखंड में सरकारी विभागों में 1744 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, दो मिनट में पढ़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगस्त महीने युवाओं को 1744 पदों पर भर्ती होने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अगस्त महीने में दो परीक्षाओं के कार्यक्रम तय किये हैं. जिसमें सहायक अध्यापक और स्केलर पद के लिए होने वाली परीक्षा शामिल है।

अगस्त महीने एक तरफ युवाओं के सामने शिक्षक बनने का बड़ा मौका होगा, वहीं स्केलर पद के लिए निकाली गई विज्ञप्ति के माध्यम से रोजगार को अवसर मिलेगा। दरअसल, इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) और स्केलर पद के लिए परीक्षाएं होने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम तय किया जा चुका है और तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) की बड़ी परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करवाने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसके तहत 22 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थियों द्वारा इसके लिए आवेदन किए गए थे। सहायक अध्यापक पद पर शिक्षा विभाग में काम करने के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पद के लिए 52000 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए हैं। सहायक अध्यापक के कुल 1544 पदों के लिए भर्ती होनी है, जिसके लिए 18 अगस्त को परीक्षा का दिन तय किया गया है। यह परीक्षा राज्य के सभी 13 जिलों में आहूत करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य भर में कुल 153 सेंटर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   ईंधन बचाने के लिए डीएम खुद उतरे सड़क पर, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश

बता दें कि इसी माह दूसरी परीक्षा स्केलर पद के लिए होनी है। इस परीक्षा के लिए भी बेरोजगार युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। स्केलर पद के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी। युवाओं को इस पद पर आवेदन करने के लिए 18 मार्च से 8 अप्रैल तक का समय दिया गया था। इस दौरान स्केलर पद पर कुल 12 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे, जिसमें से अब 9000 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए वैध रह गए हैं। ये परीक्षा स्केलर के 200 पदों के लिए होने जा रही है। जिसके लिए राज्य के 04 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, फिलहाल कितने सेंटर रहेंगे इस पर विचार किया जा रहा है. स्केलर पद के लिए यह परीक्षा 25 अगस्त को होने जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के पहाड़ों में खेती को मिलेगा नया जीवन, धामी कैबिनेट ने लागू की चकबंदी नीति 2026

इधर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयारी की जा रही है। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इन परीक्षाओं की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। साथ ही पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा, खासतौर पर इंटेलिजेंस भी इन परीक्षाओं पर सीधी नजर रखेगी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जीएस मर्ताेलिया कहते हैं कि इन दोनों ही परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। आयोग इसके लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। आयोग की तरफ से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी सलाह दी जा रही है, ताकि परीक्षा को पारदर्शी बनाने में अभ्यर्थी भी अपना योगदान दे सके. अभ्यर्थियों से अपनी मेहनत के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए कहा जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440