19 दिन से लापता बीमार मां का कोई सुराग नहीं, पुत्र ने लगायी पुलिस से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में बीते 19 दिन से लापता चल रही बीमार मां का कोई सुराग ना लग पाने पर उसके पुत्र ने पुलिस से गुहार लगायी है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी तहरीर के आधार पर उसकी मां की खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी नमन सिंह नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी की बीमार मां बीते दो नम्बर से लापता चल रही है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। हार कर नमन ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी मां को ढूंढने की गुहार लगायी है। तहरीर में नमन का कहना है कि उसके पिता सुरेंद्र सिंह नेगी का निधन हो गया है। इसके बाद से मां गीता नेगी मानसिक रूप से बीमार हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440