अब लागू होगी ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना, देश में कहीं भी खरीद सकेंगे राशन

खबर शेयर करें

1 जून से शुरू होगी यह योजना, 12 राज्यों में हो चुकी हैं 1 जनवरी से लागू

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेंसी)। अब देश में लागू होगी एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना लागू होंगी। जिसमें उपभोक्ता देश में कहीं भी अपना राशन खरीद सकेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना 1 जून 2020 से शुरू होगी। इस योजना में पुराना राशन कार्ड भी मान्य होगा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2020 से देश के 12 राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा में एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड सुविधा की शुरुआत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया परचम, कक्षा 10 में शानदार परिणाम

उन्होंने बताया कि ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना के पूरे देश में लागू होने के बाद कोई भी कार्डधारक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत किसी भी राज्य में राशन की दुकान से अपना राशन ले सकेगा। उन्होने बताया कि ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना में 10 अंकों वाला कार्ड होगा। इसमें पहले दो अंक राज्य कोड होंगे। अगले अंक राशन कार्ड संख्या के अनुरूप होंगे। इसमें अगले दो अंक राशन कार्ड में परिवार के प्रत्येक सदस्य की पहचान के तौर पर शामिल होंगे। मानक राशन कार्ड दो भाषाओं में जारी करें हैं। एक स्थानीय भाषा के साथ ही इसमें दूसरी भाषा हिन्दी अथवा अंग्रेजी का इस्तेमाल करें हैं।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

ज्ञात हो कि यह ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ मोदी सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत पूरे देश में पीडीएस धारकों को देश के किसी भी कोने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से उनके हिस्से का राशन मिल सकेगा। इस योजना के तहत पीडीएस के लाभार्थियों की पहचान उनके आधार कार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस से की जाएगी। केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत देशभर में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को सस्ते दामों पर खाद्यान मुहैया करवाती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440