निशंक का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी समेत पांच को गिरफ्तार किया, थाने से ही जमानत

समाचार सच, देहरादून। अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की मांग को लेकर देहरादून में मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार न तो इनके पास अनुमति थी और न ही प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी समेत पांच को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई है। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथीबड़कला होते हुए मंत्री के आवास की तरफ कूच करने लगे। यहां उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया तो पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। उनके पास प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति भी नहीं थी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया था। करीब आधे घंटे तक चली मशक्कत के बाद कार्यकर्ता नहीं मानें तो प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी व 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एनएसयूआई जिला मुख्यालय पौड़ी में इंकलाब अभियान चलाएगी। जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने बताया कि इसके तहत एनएसयूआई कार्यकर्ता पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जनता से मूलभूत समस्याओं को लेकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्ष से समाधान की मांग की जाएगी। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, नवीन नेगी, प्रतीक बिष्ट, ऋषभ पंवार, मोहन रावत, शुभम व सुमित आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   गर्मी से राहत या बढ़ता जोखिम? उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम का डबल अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440