हल्द्वानी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जजी कोर्ट परिसर में हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय राकेश थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथि माननीय जिला जज महोदय प्रशांत जोशी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यों और समाज के प्रति न्यायव्यवस्था की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय राकेश थपलियाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में बार एवं बेंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब अधिवक्ता एवं न्यायपालिका आपसी समन्वय, सम्मान और सहयोग की भावना से कार्य करते हैं, तभी वादकारियों को समयबद्ध एवं सुलभ न्याय मिल पाता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का कर्तव्य केवल मुकदमे लड़ना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाना भी है।

यह भी पढ़ें -   शादी से दो दिन पहले डाक्टर युवक की संदिग्ध मौत, खुशियों के घर में पसरा मातम

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ताओं जिन्होंने उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाया वह हमेशा हर अधिवक्ता के सम्मान एवं बार हितों के लिए संपूर्ण समर्पित रहेंगे तथा जिस कार्य के लिए और विश्वास के साथ उन्हें चुना गया है वह उसमें पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे न्यायालय की गरिमा, अधिवक्ताओं के हितों तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही न्यायालय में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु बार एवं बेंच के बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिया गया।

समारोह में यह संकल्प भी लिया गया कि न्यायालय परिसर में सकारात्मक वातावरण, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए वादकारियों को बेहतर विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आमजन का न्यायपालिका पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बार कौंसिल के सदस्य डी के शर्मा, मेहरमान सिंह कोरंगा, दिवाकर पांडे, राजन सिंह मेहरा एवं चंद्रशेखर जोशी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें

शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर पंत, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह बसेड़ा, भवन चंद पनेरू, मुकेश तिवारी, जगत सिंह घूरदौड़ा, बसंत जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद तिवारी, मोहनचंद वर्मा, मोहम्मद यूसुफ अब्दुल मतीन, प्रकाश कांडपाल, जोगिंदर लाल अरोड़ा, राजीव टंडन, महेश सुयाल, नैनीताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, टैक्स भारतीय अध्यक्ष एनके जोशी, हिमांशु कोठारी, दीपक रूबाली, सुनील पुंडीर, योगेंद्र पाठक, विनीत मोबाइल रमेश कांडपाल, गोविंद डंगवाल, कोमल जयसवाल, जयवीर आदि उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440