वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने रैली निकालकर किया तिरंगा वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री आनन्द आश्रम (वृद्धाश्रम) संस्था के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में वृद्धों व आश्रम के सदस्यों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रभात फेरी नीब करोरी वृद्धाश्रम प्रागंण से शुरू होकर बजवालपुर गांव में घूमी। जिसके तहत संस्था पदाधिकारियों व आश्रम के बुजुर्गों ने घरों में तिरंगा झंडा वितरित किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान हर घर तिरंगा के तहत लोगों में तिरंगे के सम्मान व देश भक्ति का भाव पैदा करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल देश भक्ति के रंग में रंगा रहा। इस यात्रा में संस्था की सह संचालिका योगिता बनौला, भावना बिष्ट, ममता देवाल, सागर कुमार, यशोदा रावल, रोहित जोशी, विजय परवाल, गीता देवी समेत आश्रम के समस्त बुजुर्गजन व ग्रामवासी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440