उत्तराखंड में ओमिक्रॉन की दस्तक, स्कॉटलैंड से लौटी महिला निकली पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह करीब 13 राज्यों में फैल चुका है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 238 मामले सामने आ चुके हैं। अब ऐसे में उत्तराखण्ड में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। दून में ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया है। जिस कारण स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सरकार ने राज्य की जनता से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए मास्क पहनने तथा भीड़-भाड़ वाले इलाके में सामाजिक दूरी बना रहने को कहा है।

उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि एक 23 वर्षीय महिला हाल ही में स्कॉटलैंड से लौटी थी, जांच में ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई है। कांवली रोड की रहने वाली महिला 8 दिसंबर को स्कॉटलैंड से दिल्ली लौटी थी। एयरपोर्ट पर उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आया था। उस दिन वह अपने माता-पिता के साथ कार से देहरादून आई थी, लेकिन जब दोबारा जांच की गई तो पॉजिटिव निकली। महिला को उसके घर पर आइसोलेशन में रखा गया है। एक मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैय़ कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। बहुगुणा ने कहा कि जिला निगरानी इकाई उस पर लगातार नजर रखे हुए है। उसके माता-पिता के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

आपकों बता दें कि अब देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 238 तक पहुंच चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र में 65, दिल्ली में 57, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440