अक्षय तृतीया पर हल्द्वानी में गूंजा परशुराम जन्मोत्सव, भक्ति के साथ उठी ब्राह्मण समाज की बुलंद आवाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हल्द्वानी में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कालाढूंगी रोड स्थित भगवान परशुराम चौक पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय संयोजक पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ परशुराम चौक पर उमड़ पड़ी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए प्रसाद वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीपक सुयाल ने भगवान परशुराम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों ने उपस्थित लोगों को न केवल भाव-विभोर किया, बल्कि समाज में जागरूकता का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें -   UOU में दाखिले का एक और मौका, जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने अपने संबोधन में सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से ब्राह्मण समाज की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग को भी नजरअंदाज किया गया, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े निर्णयों का प्रभाव ब्राह्मण समाज के युवाओं पर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   सावधान! गौला नदी का अचानक बढ़ सकता है जलस्तर, चित्रशिला घाट पर बह गईं दो चिताएं

पंडित विशाल शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार का रवैया इसी प्रकार बना रहा, तो आगामी समय में ब्राह्मण समाज अपने राजनीतिक निर्णयों में बड़ा बदलाव कर सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, पंडित मोहन कांडपाल, विनय तिवारी, निशा वैला, दीपक सुयाल, तरुण तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने जहां एक ओर धार्मिक आस्था को सशक्त किया, वहीं सामाजिक एकजुटता का भी प्रभावशाली संदेश दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440