समाचार सच, हल्द्वानी। 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हल्द्वानी कुमाऊँ संभाग कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सरकार के ‘‘8 साल बेमिसाल’’ के अवसर पर लाभार्थी गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दीपाली कन्याल ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महिला लाभार्थी जिन्होंने सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिला ऐसी महिलाओं को इस सम्मेलन में पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में निकिता वार्ष्णेय, मीनू बिष्ट, चंपा त्रिपाठी, मंजु शाह आदि थी।
कार्यक्रम की जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी के निर्देशानुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्द्वानी नगर मंडल अध्यक्ष गीता जोशी ने की तथा संचालन नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अलका जीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना जोशी, मंजू वार्ष्णेय, मंडल उपाध्यक्ष चित्रा सुयाल, बेबी गोयल, चंपा बुडलाकोटी उपस्थित रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













