रवीन्दनाथ टैगोर जन्मोत्सव पर शान्ति निकेतन ट्रस्ट हिमालया के सचिव प्रोफेसर अतुल जोशी को ब्रह्मा विद्यायति सम्मान से किया सम्मानित

खबर शेयर करें

जन्मोत्सव पर आयोजित श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने किया विचार व्यक्त

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ हल्द्वानी में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों द्वारा वेदमंत्रोचारण किया गया। गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह विष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का व्यक्तित्व विश्व में मानवता का संदेश देता है। गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कर्मस्थली रामगढ़ में स्थापित होने जा रहा विश्व भारती विश्वविद्यालय मानवता के विकास में सहायक सिद्ध होगा। रबीन्द्रनाथ जन्मोत्सव पर शान्ति निकेतन ट्रस्ट हिमालया के सचिव प्रोफेसर अतुल जोशी जी ब्रह्मा विद्यायति सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रबन्धक नवीन चन्द्र वर्मा व मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह विष्ट ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   चंद्र ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या है खासकर अंतिम संस्कार के समय

प्रोफेसर अतुल जोशी ने गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के प्रयास से शान्ति निकेतन ट्रस्ट हिमालया द्वारा संकल्पित कार्य पूर्ण होने जा रहा है उन्होंने गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर प्रणीत गीतांजलि नामक ग्रन्थ पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती को राष्ट्र गान दिवस घोषित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक डा नवीन चन्द्र जोशी प्राचार्य ने बताया कि प्रति वर्ष महाविद्यालय में गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती मनाईं जाती है। इस अवसर पर टैगोर कर्मस्थली रामगढ़ में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रयासरत प्रोफेसर अतुल जोशी जी को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए ब्रह्म विद्या यति सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में चौधरी समरपाल सिंह व डा रमेश चन्द्र द्विवेदी मनीष जोशी अनुराग जोशी ने भीसम्बोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राकेश पंत ने किया।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440