समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर यातायात नगर में सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ यातायात नगर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यातायात नगर में सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अधिकारी यहां सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने यातायात नगर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यातायात नगर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाये। साथ ही सुविधाओं के मद्देनजर स्ट्रीट लाईटें भी यातायात नगर में लगवाई गई। यहां 150 स्ट्रीट लाइट व 06 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ट्रांसपोर्टरों के लिए कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। जिसमें 205 ट्रान्सपोर्टरों को वैक्सीन लगाई गई।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को यातायात नगर में सड़क समेत अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बताया कि यातायात नगर में 15 सितम्बर से सड़कों का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यातायात नगर की सुविधाओं के विस्तार में तेजी से हो रहे कार्यों पर ट्रांसपोर्टरों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान, ट्रान्सपोर्टर जसपाल कोहली, अमरजीत सिंह सेठी, प्रदीप सब्बरवाल, प्रदीप सोनी, परवेश खान, जसपाल मालदार, परविन्दर सिंह, लड्डन खान, प्रेम रौतेला आदि मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



