पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने घर – घर किए पौधे वितरित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा घर – घर में जाकर पौधों का वितरण किया गया और उनसे यह वचन लिया गया कि इन पेड़ों की वह अपने परिवार की तरह देखभाल करेंगे, साथ ही सारथी परिवार ने आज से एक नया अभियान शुरू किया सभी समाज के लोगों को आह्वान किया गया की अपने अपने घरों में जो भी फल खाएं उसके बीज को सुखा कर जमा कर सारथी परिवार को दें, सारथी परिवार आपसे यह बीज 5 रूपये किलो के हिसाब से लेगा साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन पंत ने कहा कि सभी को अपने अपने घरों में एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे इस कार्य के लिए हमें सभी को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। संस्था को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए कहा और प्लास्टिक को अपने इस्तेमाल में न लाने को कहा। उनका कहना था कि प्लास्टिक से जहां पर्यावरण दूषित होता है वहीं हमारे द्वारा फेंके फल, सब्जी इत्यादि के छिलके भी घूम रहे जानवर खा जाते हैं जिससे पालीथीन के कारण वह बीमार हो जाते हैं।
आज के कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, संदीप भट्ट, प्रदीप सबरवाल, नीलू नेगी, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, भवानी शंकर, आशु पड़लिया, आलोक पांडे, आनंद आर्य, प्रकाश चंद्र पांडे, मुन्नी पांडे, निवेदिता पांडे, राम चंद्रा, अनामिका चंद्रा, संदीप बिनवाल, कंचन कश्यप, गोपाल कश्यप, रमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440