पता पूछने के बहाने उच्चके युवती के हाथ से ले उड़े मोबाइल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पता पूछने के बहाने दो उचक्के युवती के हाथ से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये। जब तक पीड़िता हल्ला गुल्ला करती तब तक उच्चके नजरों से ओझल हो चुके थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

पुलिस को सौंपी तहरीर में रामपुर रोड गली नं. 1 निवासी ईशा पुत्री सूर्य प्रताप ने कहा है कि वह बीती 9 जुलाई की शाम मोबाइल में बात करते हुए रामपुर रोड से घर की तरफ जा रही थी कि तभी दो युवक उससे पता पूछने लगे। इस बीच दोनों युवकों ने बातों में लगाकर उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गये। युवती ने हल्ला गुल्ला किया और उच्चकों के पीछे भी भागी लेकिन उच्चके अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440