ज्येष्ठ माह का छठा और अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगल आज शाम करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, मिलेगी कृपा, दूर होगी हर कष्ट-परेशानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। 9 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का छठा और अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के तौर पर भी जाना जाता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और जाप से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी समस्या, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य या बाधाओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह दिन बहुत शुभ है।

बड़े मंगल का महत्व
अधिकमास में पड़ने वाला अंतिम बड़ा मंगल सामान्य मंगलवार से कहीं ज्यादा फलदायी होता है। इस दिन हनुमान जी की आराधना से रुके काम पूरे होते हैं, शत्रु भय दूर होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय और मंत्र जाप का प्रभाव बहुत तेजी से दिखता है। आज हम आपको हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप शाम में हनुमान जी की पूजा कर जाप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था

धन-समृद्धि के लिए मंत्र
मंत्र ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।

इस मंत्र का जाप करने से धन की कमी दूर होती है, नए रास्ते खुलते हैं और घर में बरकत बढ़ती है।

भय और संकट से मुक्ति का मंत्र
मंत्र – ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

इस मंत्र के जाप से अज्ञात भय, अचानक संकट और डर दूर होता है। जीवन में सुरक्षा का आभास होता है।
शत्रु नाश के लिए मंत्र
मंत्र- ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।

जो लोग बिना वजह शत्रु परेशान कर रहे हों, उनके लिए यह मंत्र बहुत प्रभावी है। इससे शत्रु का भय और प्रभाव समाप्त होता है।
कोर्ट-कचहरी और विवाद में विजय का मंत्र
मंत्र -ऊँ हं हनुमते नमः

लंबे विवाद, मुकदमे या किसी भी प्रकार के झगड़े में इस मंत्र का जाप करने से फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बढ़ती है।
सुख-शांति और समृद्धि का मंत्र
मंत्र – ऊँ नमो भगवते हनुमते नमः

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दुखद हादसाः नानी के घर आई मासूम को काल बनकर आया कैंटर, सड़क हादसे में गई जान

यह सरल मंत्र मन को शांति देता है और जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति कराता है।
तुरंत कृपा पाने का मंत्र
मंत्र- ऊँ हं पवननन्दनाय स्वाहा।

सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करने पर हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की पुकार सुनते हैं।
गंभीर बीमारियों से मुक्ति का मंत्र
मंत्र-ऊँ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।

पुरानी या गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का नियमित जाप बहुत फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।

आज पुरुषोत्तम मास के अंतिम बड़े मंगल पर इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप सच्ची श्रद्धा और नियम से करें। हनुमान जी की कृपा से ना सिर्फ संकट दूर होंगे, बल्कि जीवन में तरक्की, धन लाभ और शांति भी आएगी। बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त करने का यह उत्तम अवसर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440