आचार संहिता के पहले ही दिन कुमाऊं में नशे के सौदागरों के खिलाफ कमरतोड़ कार्रवाई, इतने चढ़े हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/ देहरादून। आचार संहिता के पहले ही दिन कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कमरतोड़ कार्रवाई की गई। जिसके अन्तर्गत नैनीताल जिले में तीन, उधमसिंह नगर में चार तथा चंपावत में दो नशे के सौदागर पकड़े गये है।

नैनीताल के हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस ने बीते दिवस गश्त के दौरान कालाढूंगी रोड पानी की टंकी के पास से एक तस्कर को 12.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम फरमान पुत्र लियाकत अली निवासी कविनगर रेलवे बाजार बताया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वही पुलिस टीपी नगर चौकी पुलिस तथा एसओजी की टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे 51.82 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित लागत 51 लाख रुपए है।

इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक वाहन में 04 अभियुक्तों के कब्जे से 36 पैकेट्स में करीब 1 क्विंटल गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोड़ रुपया है बरामद की गई। चारों अभियुक्त जनपद उधम सिंह नगर जिले से है।

यह भी पढ़ें -   दशहरा 2026: इस दिन किए जाने वाले पूजन का ज्योतिषीय महत्व

वहीं जनपद चंपावत के बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा करीब 220 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित लागत करीब 25 लाख रुपए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440