समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान जवाहर नगर के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 3220 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम कृष्णा गुप्ता पुत्र पूरन लाल गुप्ता निवासी गौलागेट टकनपर रोड बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




