निर्माणधीन मकान से लोहे का सामान चुराते एक को पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चुराते एक युवक को भवन स्वामी ने धर दबोचा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दमयंती टोलिया पत्नी स्व. नवीन टोलिया निवासी दो नहरिया के द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनके मकान का निर्माण जीवनपुर बिठौरिया नंबर 1 में चल रहा था इसी दौरान बीती रात करीब डेढ़ बजे ठेकेदार ने उन्हंे फोन कर सूचना दी कि एक युवक उनके निर्माणाधीन मकान से वहां पड़ी लोहे की सरिया व छल्ली आदि चुरा रहा था जिसे उन्होंने पकड़ लिया है सूचना पर पहुंचे भवन स्वामी द्वारा सामान चुरा रहे चोर को पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ तहरीर सौंपी और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440