ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है शाहबलूत का जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखने में मददगार है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना होता है। गलत खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे अंगो को भी प्रभावित करने लगता है। जिसमें हार्ट, लिवर, आंखें और किडनी को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। हालांकि डायबिटीज के मरीज दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाकर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है शाहबलूत का जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखने में मददगार है।

हालांकि डायबिटीज के मरीज दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाकर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है शाहबलूत का जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखने में मददगार है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की, जानिए विधि व भोग

जानिए क्या है शाहबलूत?
शाहबलूत एक तरह का सूखा मेवा है, जो स्वाद में हल्का मीठा होता है और यह भूरे रंग का होता है खाने से पहले इसका छिलका हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसे किसी भी रूप में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप स्टफिंग, सलाद, सूप आदि के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में शाहबलूत कई प्रकार के मौजूद हैं जिसमें अमेरिकन शाहबलूत, चाइनीज शाहबलूत, जापानी शाहबलूत हैं।

डायबिटीज के मरीज के लिए इस तरह फायदेमंद है शाहबलूत
शाहबलूत में फैट की मात्रा कम और विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावे इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें शाहबलूत का सेवन
शाहबलूत का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे ऐसे ही पूरा भी खा सकते हैं या फिर आप इसे 15 से 20 मिनट तक भूनकर इसमें नमक छिड़क कर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

शाहबलूत के अन्य फायदे

वजन कम करने में मददगार
शाहबलूत के ऐसे कई गुण होते हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से आपका पेट काफी देर तक भरा महसूस रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बचेंगे।

दिल के लिए
शाहबलूत में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे दिल के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से दिल की बीमारी और स्ट्रोक जैसी परेशानियों में मददगार होता है।

पाचन रहता ठीक
शाहबलूत आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से ये आपके पेट से संबंधी बीमारियों को दूर रखता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440