‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प

खबर शेयर करें

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल के अभियान में पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति को किया नमन, युवाओं से भी जुड़ने की अपील

समाचार सच | हल्द्वानी
पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को हल्द्वानी के लावडॉठ स्थित शिव गौरी वेंकट हॉल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला नैनीताल के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रमुख कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति, मातृभूमि और माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरक माध्यम बन चुका है।

प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा सहसंयोजक कैलाश चंद्र जोशी ने भी पौधारोपण कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बनभूलपुरा में दो और मदरसे सील, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे संस्थान

इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका जोशी, किशोर जोशी, प्रशांत वर्मा, श्याम सिंह शाही, क्षेत्रीय पार्षद चंदन सिंह मेहता, श्रुति गोलवलकर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 6 सितम्बर 2026, रविवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440