इंटरनेशनल डांस डे पर किया ऑनलाइन नृत्य, संगीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इंटरनेशनल डांस डे के उपलक्ष्य पर, नटराज नृत्य कला केंद्र में एक ऑनलाइन संगीत और नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया, निदेशिका वंदना शर्मा ने बताया कि आज कोविड के तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा माध्यम नृत्य और संगीत है, कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ जिसमें आभा, प्राची, ऋषिका , लाव्याना, तपस्वनी द्वारा सभी देश वासियों के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना के द्वारा किया गया, उसके बाद ‘फिर मुस्कुराएगा इंडिया’ नृत्य में वैष्णवी, एंजेल, प्रणवी, आराध्या, द्वारा एकजुट होकर कोविड का सामना का संदेश दिया गया, वामा, सुहानी, कविता, इहीता, ख्याति, जिज्ञासा ने नृत्य नाटिका द्वारा मास्क और अन्य साधनों के प्रयोग पर जागरूकता सभी ऑनलाइन दर्शकों को दी गई, कार्यक्रम के अंत में दिव्यांशी, प्रियांशी, निर्विती, ख्याति, रक्षिता द्वारा ‘घर मोरे परदेशिया पर’ सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में विद्यार्थियों को सिखाई गई CPR की तकनीक, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के बताए तरीके
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440